विधायक धौलपुर शोभा रानी कुशवाहा जी ने धौलपुर विधानसभा के जन सामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए की जनसुनवाई……..

आज दिनांक 23.8.2022 को विधायक धौलपुर शोभा रानी कुशवाहा जी ने धौलपुर विधानसभा के जन सामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए की जनसुनवाई

:- जनसुनवाई में धौलपुर शहरी क्षेत्र के जल समस्या, नलों में गंदा पानी आना, जलदाय विभाग द्वारा समय पर पानी की सप्लाई ना होना, कॉलोनियों में पानी भरा होना ,बरसात के कारण रोडो का टूटना व गडडे हो जाने सम्बन्धित विभिन्न परिवाद  प्राप्त हुए जिनके निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया तुरंत समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को कहा गया यदि फिर भी समस्या समाधान अधिकारी नहीं करते हैं तो तत्काल राज सरकार को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा आगामी विधानसभा सत्र में धौलपुर के लंबित परिवादो व जनता की परेशानियों को विधानसभा में उठाया जाएगा यदि अधिकारी लापरवाही करते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए भी राज सरकार को लिखा जाएगा, मेला उर्स कमेटी के सदर फरह खांन, पूर्व उपसभापति इसरार खान , आदि द्वारा एक और दो सितंबर को पहाड़ वाले मेले की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की, इसी दौरान युवा लोधा समाज की टीम ने समाज की समस्याओं को भी रखा समस्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया समाज के कार्यकर्ताओं ने विधायक शोभारानी जी का शॉल ओढ़ाकर ,साफा पहनाकर स्वागत किया जिसमें रतन सिंह लोधा, मुन्ना लाल लोधा, धर्मेंद्रसिंह ,रामबरन , रविंद्र सिंह, मनोजकुमार, थान सिंह, मुकेशकुमार, खुशविंदरलोधा ,जोगेंद्र , उदय सिंह लोधा ,आकाश आदि काफी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित हुई ।

प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!