जौनपुर ब्रेकिंग
बक्सा थाना क्षेत्र के कौली गांव के प्रधान के मशीन पर शनिवार को नवजात शिशु मिलने पर सनसनी फैल गई
बच्चे की रोने की आवाज सुनकर गांव की ज्ञाना देवी पत्नी विजय प्रताप ने पहुंचकर बच्चे को गोद उठाया तो बच्चे को चीटिया काट रही थी ज्ञाना साफ सफाई करके बच्चे को CHC अस्पताल ले गई जहां से पूरी तरह स्वस्थ बच्चे को खुद पालने की गरज से थाने पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने नवजात के जानकारी मिलने की सूचना 1098 चाइल्ड लाइन को दोपहर में सूचना दी सुचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर लावारिस बच्चे को अपने सुरक्षा में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें उपनिरीक्षक महेश सिंह शालिनी मौर्या व अनिरुद्ध ने प्रधान अभिषेक सिंह व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लिखा पढ़ी कर सकुशल नियमानुसार चाइल्डलाइन टीम को सुरक्षा संरक्षण हेतु सुपुर्द किया गया नवजात को देखने के लिए गांव से लेकर थाने तक सैकड़ों लोग की भीड़ रही तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखे
जौनपुर बक्शा से तहसील रिपोर्टर विशाल यादव