स्थानीय न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल कानड़ में शिक्षक दिवस शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जिसमे सर्वप्रथम मां शारदे का पूजन अर्चन करने के पश्यात प्रथम उपराष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक(बी आर सी सी) दीपक नारायण जी उपाध्याय थे जिनको संस्था सचिव सुरेश जी चावड़ा एवम कोषाध्यक्ष मनोज जी त्रिवेदी द्वारा सांफा बांधकर श्री फल एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया ,विशेष अतिथि रिटा.शिक्षक भागीरथ जी बीजापारी थे जिनका संस्था उपाध्यक्षा तरूलता राठौर मैडम द्वारा शाल, श्री फल,एवम भगवान महाकाल का फोटो देकर सम्मानित किया
अतिथियों को कुमकुम तिलक बहन रितिका विश्वकर्मा एवम मेघा राठौर ने लगाया कार्यक्रम में बच्चो का उत्साह देखते बन रहा था सभी बच्चो द्वारा अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।तत्पश्यात अतिथियों का सम्मान प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा कलम एवम पुष्प हार भेट कर किया गया। एवम समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान विद्यालय द्वारा गिफ्ट आइटम एवम कलम देकर किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चो को मिठाई वितरित की गई।कार्यक्रम का संचालन श्री रविंद्र जी भैसानिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहनलाल जी मालवीय,सचिन जी शर्मा,पारस जी कारपेंटर,अमित जी पाठक,सूरज जी परमार,ओमप्रकाश भिलाला, श्रीमतिकविता जैन,मायावती कलमोडिया,रेखा अग्रवाल,बबली परमार,पायल सूर्यवंशी,सुनीता गुजराती,आदि उपस्थित रहे।
आभार विद्यालय प्राचार्य विजय जी पाठक द्वारा माना गया ।उक्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी अमित पाठक द्वारा दी गई।