विधायक बलबीर सिंह ने उठाऊ पेयजल योजना चरूडू बडूही हम्बोली की उद्घाटन पट्टीका स्थापित की

विधायक बलबीर सिंह ने उठाऊ पेयजल योजना चरूडू बडूही हम्बोली की उद्घाटन पट्टीका स्थापित की

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 5 करोड रुपए की लागत से बनने वाली बहु ग्रामीण चरूडू बडूही हम्बोली पेयजल योजना की उद्घाटन पट्टीका स्थापित की
मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

विधायक बलवीर सिंह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपकी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग से भली भांति परिचित हैं और इस दिशा में लगातार जितना जल्दी हो सके हर संभव प्रयास कर पीने का पानी अति शीघ्र उपलब्ध करवाना चाहते हैं और वह इसके लिए दिन-रात कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि अब अति शीघ्र ही आप की पीने के पानी से संबंधित मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास किए हैं। और अव भी कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़कों की दशा तथा दिशा को सुधारने का काम किया है अब वह पीने के पानी तथा सिंचाई के लिए किसानों को जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
विधायक बलवीर सिंह ने कहा कि यह तभी सम्भव हो सका है जब आपने भाजपा सरकार का साथ दिया है अब फिर से विकास पथ पर चलने तथा जन हितेषी सरकार को पुनः स्थापित करने का समय आ रहा है। जिसके लिए आप सभी को हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के साथ मिलकर चलना होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, जिला महामंत्री श्याम मन्हास, महामंत्री महेश मेहता, बीडीसी वाइस चेयरमैन संदीप ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान चरूडू विनय शर्मा, जगदीश राम ग्राम पंचायत प्रधान वडूही,नीरज वाला ग्राम पंचायत धूसाड़ा, चमन सिंह उपप्रधान चरूडू, मलकीत सिंह वूथ प्रधान, नरेंद्र सिंह वूथ प्रधान, वतन चंद, नरेश सिंह ,मान सिंह,Exn होशियार सिंह IPH, SDO सुरिंदर सिंह,SDO परमजीत सिंह, JE अंकित, शति शर्मा आयुर्वेदा चरूडू, समस्त बार्ड पंच तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आधि गणमान्य व्यक्ति विशेष रुप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!