वॉइस ऑफ हिमाचल प्रिंस कपिल का परी लगदी ए सोंग हुआ रिलीस सोंग रिलीस होते ही लाखों दर्शकों ने किया पसंद…

वॉइस ऑफ हिमाचल प्रिंस कपिल का परी लगदी ए सोंग हुआ रिलीस सोंग रिलीस होते ही लाखों दर्शकों ने किया पसंद

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

 

कपिल म्यूजिक स्टूडियो के यूटयूब चैनल पर लॉन्च हुए परी लगदी ए सोंग Facbook, इंस्टाग्राम व कई सोशल साइटों पर वायरल हो चुका है। लोग इस सोंग को लगातार एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं तथा लाखों में लोग इस सोंग पर रीलस बना चुके हैं। बताते चलें कि परी लगदी ऐ सोंग एक पंजाबी सोंग है जिसे वॉइस ऑफ हिमाचल प्रिंस कपिल ने गाया है, तथा साक्षी शर्मा ने इस गाने में अपनी अदाकारी से खूब सजाया है। इस गाने को जगतार गेरेवाला ने लिखा है। इस गाने में वीडियो, म्यूजिक व एडिटिंग और मिक्सिंग खुद ही इन दोनों भाइयों कपिल ब्रदर, प्रिंस कपिल व हिमांशु कपिल ने की है। ठेकेदारा , हुशन पहाड़ी, ढोलना, सोनियों, इको ही ड्रीम, टूर हिमाचल दा, लाइफ लाइन, अखां विच अखां, कल्ला कल्ला तारा, चुनरी, मोरां दी सवारी, बाबे जी के मंदिरां जाना, कई हिट सोंग दे चुके हैं जो यूट्यूब पर तीस तीस लाख हो चुके हैं। मास्टर प्रिंस कपिल ने बताया की इस सोंग की सूटिंग हिमाचल की कई खूबसूरत जगह तथा गौतम डिग्री कॉलेज हमीरपुर में की गई है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्यार ओर आशीर्वाद है जो हमें आगे कुछ करने को हिम्मत और शक्ति देता है। उन्होंने कहा कि दर्शकों की वजह से ही हम है वरना हम कुछ भी नहीं। उन्होंने सभी दर्शकों से आह्वान किया कि इस सोंग को इतना वायरल करें कि यह हर घर तक पहुंच सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!