गुआ के घाटकुरी से रोवाम जाने वाले सड़क में चार बकरी चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गुआ थाना क्षेत्र एवं आसपास लगातार मवेसी चोरी की घटनाएं प्रकाश में आ रही है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से मवेशी पालन करने वालों की चिंताएं बढ़ी हुई है। इसी बीच शनिवार को चार बकरी चोर की गिरफ्तारी गुआ पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई है। गूआ थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि घटकुरी से रोवाम जाने वाले सड़क पर चार बकरी चोर, चोरी करने के दौरान ही पकड़े गए हैं। चारों आरोपियों को आगे की कार्यवाही के लिए चाईबासा भेज दिया गया है।