स्क्रिप्ट:- 11000 वोल्टेज की लाइन की सप्लाई पूरे गांव में आने से 16 वर्षीय विनय तिवारी की हुई दर्दनाक मौत गांव में छाया मातम।।
मामला परसपुर विकासखण्ड अन्तर्गत राजापुर ग्राम पंचायत के बददुपुरवा का है।जहा बीती रात 8 अक्तूबर को बददुपुरवा गाव के सभी घरों मे अचानक से 11000 वोल्टेज की सप्लाई आ गई जिससे गावँ के कई लोग सप्लाई के चपेट मे आकर बुरी तरीके से झुलस गये व एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर मृत्यु हो गई। बताते चले कि ये बिजली से होने वाली पहली घटना नही है इससे बिजली विभाग की भी घोर लापरवाही साबित हो रही है। जानकारी के मुताबिक परसपुर पावर स्टेशन का निर्माण जबसे हुआ है तब आज तक 11000 लाइनों के तार नही बदले गये है। आये दिन कही तार गिरने की तो कही करंट की चपेट मे आने से मौत व झुलसने का सिनसिला तो आम बात हो चुकी है।फिलाहाल रात मे ही विधायक करनैलगंज अजय सिंह के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ,सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, एसएचओ परसपुर मय टीम मौके पर पहुचे। और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिय रात 2 बजे जिला मुख्यालय रवाना कर दिया गया। इस घटना से ग्रामीणों मे भारी आक्रोश है और वे विजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग रह रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली विभाग के खिलाफ कारवाई नही होती है तो वे धरना प्रदर्शन के लिय मजबूर हो जाये। देखे पूरी रिपोर्ट अभिषेक श्रीवास्तव के साथ।