उतरौला
वाजिद हुसैन
बाढ़ ने उतरौला नगर में मचाया कहर, विद्युत आपूर्ति ठप
उतरौला तहसील क्षेत्र के बजाज पावर हाउस (बिजली घर) इटई मैदा में बाढ़ का पानी घुसने से उतरौला नगर सहित सभी गांवों की आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप हो गई है। लाखों की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ना होने से लोगों के घरों के टंकियों में पानी खत्म हो चुका है। टीवी, फ्रिज, पखां, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन, मिक्सर समेत सभी इलेक्ट्रिक उपकरण बेकार पड़े हैं। कई दिनों से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज न होने के कारण लोगों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है।
लगातार बढ़ रहे बाढ़ के जलस्तर से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों समेत उतरौला कस्बे के कई मोहल्लों में तबाही मचा दी है। अब गांव समेत उतरौला कस्बे के लोगों की सांसत भी बढ़ गई है।
बुधवार रात से उतरौला मनकापुर मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। धुसवा टैक्सी स्टैंड से बदलपुर तिराहा के आगे तक मुख्य मार्ग पर लगभग तीन फीट पानी बह रहा है। बाढ़ का पानी बदलपुर पावर हाउस में भी भर गया है। मोहल्ला आर्य नगर स्थित काशीराम कॉलोनी, घोसियाना के घरों में चार फीट पानी भरा हुआ है। उतरौला नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित कर्बला के सामने सड़क पर लगभग एक फीट पानी बह रहा। उतरौला नगर से सटे ग्राम लालगंज, जुनेदपुर, सेखुइय्या कस्बा, हरनीडीह, चांद औलिया, मधपुर, चपरहिया,बकसरिया, गुरुदयाल डीह
गांव एवं रास्ते पर पानी भरने से ग्रामीणों को सांसत झेलनी पड़ रही है।
R9.भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।