डीएम ने नवाबगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर, बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया….

आशीष श्रीवास्तव R9.BHARAT TV BUREAU CHIEF

👉डीएम ने नवाबगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर, बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया

 

 

👉समाजसेवी महेंद्र सिंह छाबड़ा, संजू छाबड़ा, उमेश शाह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

आज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने तहसील तरबगंज अंतर्गत विकासखंड नवाबगंज में बाढ़ से प्रभावित ग्राम दुल्लापुर, मल्लाहन पुरवा, पांडेय पुरवा, रांगी माझा, जनवार पुरवा, चंद्रसुहा, पहलादास पुरवा, बलुहा सहित कई गावों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनको राहत सामग्री आदि का वितरण कराया। वहीं समाजसेवी महेंद्र सिंह छाबड़ा, संजू छाबड़ा, उमेश शाह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री। तथा वहां पर उपस्थित उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, बीडीओ नवाबगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवाबगंज, एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों का बराबर निरीक्षण करते रहें ताकि बाढ़ से किसी भी ग्रामीणों को कोई दिक्कत न होने पाये, तथा सभी बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को खाने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, दवा आदि की व्यवस्थाएं समय से कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए, समाजसेवी महेंद्र सिंह छाबड़ा, संजू छाबड़ा, उमेश शाह, नवाबगंज, राजस्व निरीक्षक संबंधित क्षेत्र, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!