मोटा महादेव मंदिर परिसर में एस पी ओ (पुलिस मित्र) से संबंधित एक मीटिंग का आयोजन किया गया,…..

मोटा महादेव मंदिर परिसर में एस पी ओ (पुलिस मित्र) से संबंधित एक मीटिंग का आयोजन किया गया।

बिजनौर से मोहम्मद अरशद की रिपोर्ट R9.bharat

 

नजीबाबाद क्षेत्र थाना मंडावली के मोटा महादेव मंदिर परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह नजीबाबाद की अध्यक्षता में संचालन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौड़ थाना मंडावली ने किया। शिवरात्रि कावड़ यात्रा को लेकर एस पी ओ (पुलिस मित्र) के संबंध में विचार विमर्श किया गया। शिवरात्रि यात्रा को सुरक्षा पूर्वक समाप्त कराने के लिए उचित कदम उठाए गए। जिसमें पुलिस कार्य प्रणाली में प्रजातांत्रिक मूल्यों के अनुरूप गुणात्मक परिवर्तन लाने और समाज के लोगों के साथ पुलिस की सहभागिता के साथ कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए एस पी ओ (पुलिस मित्र) के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह नजीबाबाद के नेतृत्व में ली गई बैठक में एस पी ओ (पुलिस मित्र) बने व अन्य समाज के लोगों ने शिरकत की। क्षेत्रीय अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने एस पी ओ (पुलिस मित्र) योजना के अंतर्गत अपने कर्तव्यौ पर खरा उतरने की बात कही क्षेत्रीय अधिकारी ने सभी एस पी ओ (पुलिस मित्रों) को उनके अधिकार उनके कर्तव्य सहित पुलिस से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण नियमावली के बारे में अवगत कराया। उन्होंने एस पी ओ (पुलिस मित्र) से अपने अपने गांव में शांति व्यवस्था सहित कानून व्यवस्था की हर संभव मदद करने की उम्मीद जताई। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचारों से अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौड़ थाना मंडावली, हाजी नसीम काटपुर ,भाजपा नेता चौधरी इसम सिंह, प्रिंसिपल किरतपुर, ब्लाक प्रमुख तपराज देशवाल नजीबाबाद, पत्रकार चौधरी गजेंद्र काटपुर, व अन्यो ने अपने अपने बहुमूल्य विचारों से जनता के लिए अच्छा संदेश दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रभारी निरीक्षक मंडावली थाना प्रभारी नांगल उप निरीक्षक पुलिस बल व संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!