नशा मुक्त समाज का हो निर्माण,युवा पीढ़ी अधिकांश नशे की गिरफ्त में
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा— मुख्यमंत्री जन सेवा दितीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बाटलाकला में किया गया जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भीमपुर सुश्री कंचन वास्कले उपस्थित रही शिविर में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत भीमपुर के जनपद अध्यक्ष भैयालाल जी इरपाचे एवं जनपद सदस्य रामकिशन धुर्वे शामिल हुए अध्यक्ष महोदय सीईओ जनपद सदस्य के द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता को चखकर भी देखा उसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति कार्यक्रम जो 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चल रहा है, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुर्दा के अध्यक्ष लवकेश मोरसे के द्वारा शिविर में उपस्थित हुए ग्रामीण जन समुदाय को नशा के दुष्परिणाम बताते हुए कहा की किस प्रकार से आज हमारा समाज नशे का आदी हो गया हैं नशे ने हमको हमारा समाज को इस प्रकार जकड़ रखा है कि संपूर्ण समुदाय किसी ना किसी प्रकार का नशा करने लगा है हम अपने चारों ओर देखते हैं चाहे वह छोटे बच्चे हो या बडे हो लोग तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करते नजर आ रहे है चाहे वह तंबाकू से बने उत्पाद हो जिसमें हम बात करें जैसे बीड़ी सिगरेट गुटका खैनी आदि और अधिकांश: इसके जिम्मेदार भी हम ही हैं हमी लोग उनके सामने इस प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं जिसको आने वाली पीढ़ी सीख रही है बड़े बुजुर्ग भी शराब गांजा इनका नशा करते नजर आते हैं आज कई प्रकार की नई-नई जानलेवा बीमारियां भी गांव तक पहुंच गई है और आकस्मिक लोगों को ग्रसित करते हुए उनकी जान तक चली जा रही है इसलिए हमको नशे से दूर ही रहना है चाहे वह किसी भी प्रकार का नशा हो वही जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे जी द्वारा भी कहा गया है कि नशे से परिवार का नुकसान ही होता है कई घर बिखर गए नशे के चक्कर में इसलिए हमको इन चीजों से दूर रहकर हमें स्वस्थ रहकर अच्छा जीवन जीना है लवकेश मोरसे के द्वारा जन समुदाय को नशा नही करने के लिए शपथ भी दिलाई गई जनपद अध्यक्ष के द्वारा जन सेवा शिविर में शासन प्रशासन की चल रही जन हितेषी योजनाओं के संबंध में भी जानकारियां प्रदान की गई वही प्रथम शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों पर निराकरण करते हुए पेंशन एवं राशन कार्ड के प्रमाण पत्र हितग्राहियों को बांटे गए मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर नशामुक्ति कार्यक्रम में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुर्दा के अध्यक्ष लवकेश मोरसे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाटलाकला के अध्यक्ष राहुलकांत करछले सचिव मनोज छेरके ग्राम पंचायत बाटलाकला के सरपंच नारायण पाटिल सचिव शेरसिंह सेलूकर रोजगार सहायक भूरे पाटिल मोबिलाइजर विनोद सलामें दुलरिया सरपंच अनिल उइके एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए