इदरीश भाई संवाददाता
दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक अन्तर्गत हाई स्कूल आदर्श धनोरा के प्राचार्य श्री आर डी चोलकर जी की संकुल स्तर पर बिदाई समाहरोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें चिचोली विशिष्ट संस्था के प्राचार्य श्री आर एं न राठौर जी ,भीमपुर कन्या परिसर के प्राचार्य रूप सिंह ठाकुर उनका स्टाफ भीमपुर जनपद के शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता कासडे की गरिमामय उपस्थिति में सम्प्पन हुआ श्री चोलकर जी ने हाई स्कूल आदर्श धनोरा 17 वर्ष सेवा दी जिनका उत्कृष्ट कार्य रहा ग्रामीणजन एव बच्चों के प्रति काफी लगाव रहा है ग्रामीण जन ने आत्मीय लगाव की अनुभूति व्यक्त की वही साथी शिक्षको ने भी श्री चोलकर जी के उत्कृष्ट कार्य की प्रसंशा की उक्त मौके पर 28 स्कूलों के समस्त शिक्षिका शिक्षक की उपस्थिति रही
