पॉलिथीन के उपयोग से होने वाली बीमारियों के विषय में बच्चों को जागरूक किया गया

संवाददाता इदरीश विरानी

 

 

 

दामजीपुरा/शासकीय महाविद्यालय भीमपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर बबीता राय के नेतृत्व में एनएसएस की महिला एवं पुरुष इकाई द्वारा कॉलेज परिसर एवं शासकीय मॉडल स्कूल भीमपुर के परिसर की साफ सफाई की गई l जितनी भी पॉलिथीन थी उन सब को एकत्रित किया गया एवं स्वच्छता अभियान की के तहत परिसर को पॉलिथीन मुक्त रखने स्वच्छ रखने की शपथ ली गई l इस स्वच्छता अभियान में बीए बीएससी के सभी छात्र छात्राएं , मॉडल स्कूल का समस्त स्टाफ एवं शासकीय महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l सफाई अभियान के अंत में कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर बबीता राय द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया एवं सहायक अध्यापक शंकर Satankar द्वारा पॉलिथीन के उपयोग से होने वाली बीमारियों के विषय में बच्चों को जागरूक किया गया संस्था के सहायक प्राध्यापक लेखराम Darsima द्वारा छात्र छात्राओं को समग्र स्वच्छता अभियान के विषय में जानकारी दी गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!