Riport by-कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा
प्रतापपुर (चतरा):वन क्षेत्र के बामी एवं शिकारपुर तथा अनगडा एवं तेगम बधार के 2 एकड़ वन भूमी में लगे पोस्ते की खेती को शुक्रवार को अभियान चला कर विनिष्ट किया गया।अभियान में प्रतापपुर एवं कुंदा थाना के द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।।इसके के लिए दो टीमों को अभियान मे लगाया गया था।बामी तथा शिकारपुर में पोस्ते की खेती का विनिष्टीकरण का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान एवं थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया जबकि अनगडा तथा तेगम बधार में पोस्ते की खेती का विनिष्टीकरण वन कर्मी विकाश कुमार एवं कुंदा थाना के एस आई मोतीराम देवगम सहित अन्य वन कर्मियों द्वारा किया गया।