विभाग के जिला महासचिव बद्री प्रसाद पाल (एडवोकेट) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

आज दिनांक 12/1/23 को समय 11 बजे जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला चौधरी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सीतापुर में जिला महिला कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। निर्मला चौधरी ने कहा की सीतापुर जिले में महिला संगठन को सशक्त बनाएंगे। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी की गई। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको उसी तरह हम सबको लक्ष्य प्राप्ति तक रुकना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारत जोड़ो यात्रा से सीख लेते हुए जमीनी स्तर तक श्रंखला बनानी होगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम को एम एल पांडे, राष्ट्रीय महासचिव समीना सफीक, संतोष भार्गव, संजय कुमार सनी, नरेंद्र वर्मा, राजेंद्र निगम, पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुष्पा भार्गव, मिथिलेश वैश्य, डॉक्टर रिचा मिश्रा, डॉक्टर नीता श्रीवास्तव, मीना मिश्रा, शबनम, श्रीश शुक्ला, रिजवान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशा कनौजिया ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेमलता शुक्ला, अनीता मिश्रा, उपदेश गुप्ता, विनीता राजवंशी, ध्रुव कुमार , अफजाल , रवि प्रकाश, नीरज पांडे, रामपाल यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के जिला महासचिव बद्री प्रसाद पाल (एडवोकेट) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!