चन्द्रपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी और चांदी के जेवर बरामद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चन्द्रपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी और चांदी के जेवर बरामद

बोकारो जिला के
चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या F/D-05 में बीते 29 सितंबर (मंगलवार) को हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से चोरी गए नकदी और जेवर बरामद किए गए हैं।त्वरित कार्रवाई के लिए बनी थी विशेष टीम घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 112/2026, दिनांक 29.09.2026, धारा 331(3)/305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के शीघ्र निष्पादन और अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
कमला माता मंदिर पहाड़ी से हुई गिरफ्तारी गुप्त सूचना और त्वरित छापेमारी के क्रम में पुलिस टीम ने कमला माता मंदिर पहाड़ी के पास से दो संदिग्धों को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों की पहचान बिरसाबस्ती (थाना चन्द्रपुरा) निवासी रोहित कुमार (26 वर्ष, पिता- अर्जुन यादव) और विजय कुमार (22 वर्ष, पिता- संजू बाउरी) के रूप में हुई।नकद रुपये और चांदी के सामान जब्त पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद किया चांदी जैसे जेवर: 02 जोड़ी चांदी जैसा पायल, 03 पीस चांदी जैसे सिक्के।
नकदी: अभियुक्त रोहित कुमार की जेब से ₹3,000 और विजय कुमार की जेब से ₹2,500 नकद बरामद हुए।
पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए दोनों युवकों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है:
रोहित कुमार: इसके खिलाफ पूर्व में चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 48/2024 और कांड संख्या 49/2024 (धारा 457/380 भादवि) दर्ज हैं।
विजय कुमार: इसके विरुद्ध भी पूर्व में चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 130/2024 दर्ज है।
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस बल इस सफल कार्रवाई में चन्द्रपुरा थाना प्रभारी पु०अ०नि० श्रीनिवास कुमार सिंह, दुग्धा थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमन कुमार, चन्द्रपुरा थाना के पु०अ०नि० कुन्दन कुमार पासवान, पु०अ०नि० प्रवीण महतो तथा चन्द्रपुरा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!