बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बेरमो के चरकपनिया में CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन और खोजी कुत्तों से छापा, 207.17 टन अवैध कोयला और 18 बाइक जब्त
बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF और CCL ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 सितंबर 2026 बुधवार को वेदकारो माइंस के पास चरकपनिया गांव के नजदीक से 207 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया है।सीसीएल के बीएंडके एरिया अंतर्गत वेदकारो माइंस के समीप चरकपनिया गांव के नजदीक CISF कमांडेंट आर.पी. सिंह के नेतृत्व/दिशा-निर्देशन में CISF एवं CCL की संयुक्त टीम* ने अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
गुप्त सूचना के आधार पर ड्रोन निगरानी एवं CISF के खोजी कुत्तों* की सहायता से चलाए गए अभियान के दौरान मौके से लगभग 207.17 टन अवैध रूप से भंडारित कोयला एवं 18 बाइक* जब्त की गईं।अभियान के दौरान क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी करते हुए गहन जांच एवं तलाशी ली गई। खोजी कुत्तों की मदद से भी संदिग्ध स्थानों की जांच की गई।बरामद कोयले को नियमानुसार CCL प्रबंधन के सुपुर्द* किया गया, जबकि अवैध रूप से कोयला भंडारण व परिवहन में प्रयुक्त वाहन, उपकरण या अन्य सामग्री की जब्ती के संबंध में MMDR Act,1957 के तहत कानूनी प्रक्रिया* की जा रही है।उक्त संयुक्त अभियान में CISF के अधिकारी/बल सदस्य, स्थानीय पुलिस तथा CCL के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। CISF द्वारा ड्रोन निगरानी, खोजी कुत्तों, गश्त एवं आसूचना तंत्र के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।