कथारा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता, अपहरण मामले में फरार आरोपित विजय यादव गिरफ्तार।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

कथारा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता, अपहरण मामले में फरार आरोपित विजय यादव गिरफ्तार।

 

बोकारो जिला के कथारा ओपी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर 30 सितंबर 2006 बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव, पिता कामेश्वर यादव, निवासी खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार, जिला बोकारो के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को महली बांध निवासी अनल कुमार, पिता महेश रजवार, के लिखित आवेदन के आधार पर गोमिया थाना (कथारा ओपी) में मामला दर्ज किया गया था। इसमें जान मारने की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। मामले में कांड संख्या 63/2026 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित कामेश्वर यादव के पुत्र कन्हैया यादव सहित दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, आरोपित विजय कुमार यादव फरार चल रहा था। पुलिस को बुधवार, 30 सितंबर 2026, को फरार आरोपित के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पेटरवार थाना में वर्ष 2020 और 2013 में मामले दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। छापेमारी दल में कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम, पीएसआई रवि चौरेसिया सहित कथारा ओपी के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!