बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
कथारा 12 सीसीएल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।
बोकारो जिला के कथारा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों एवं वाशरी में कार्यरत 12 सीसीएल कर्मी 30 सितंबर 2026 बुधवार को अपनी लंबी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में कथारा ऑफिसर्स क्लब में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मी अपने स्वजन के साथ शामिल हुए। इस दौरान प्रबंधन की ओर से सभी कर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एजीएम विनोद कुमार एवं एसओपी माधुरी मडके मौजूद रहीं। इनके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान सीसीएल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत, अनुभव और कार्य के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवा संबंधी दस्तावेज, उपहार एवं सम्मान सामग्री प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी के जीवन का एक पड़ाव है, जिसके बाद कर्मी अपने परिवार के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके स्वजन ने भी अपने अनुभव साझा किए। कई कर्मी अपने सेवाकाल के अनुभवों को याद करते हुए भावुक नजर आए। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।