लोकेशन रीवा मध्यप्रदेश
Report by – पंकज शुक्ला
साइबर सेल में पदस्थ एसआई गौरव को मिलेगा डीजीसीआर पुरस्कार
रीवा साइबर सेल में पदस्थ उपनिरीक्षक गौरव मिश्रा को डीजीसीआर कय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस पुरस्कार में उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। बताया गया है कि रीवा जिले में पिछले वर्ष जगह-जगह बम के रूप में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बॉक्स रखकर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में एसआई गौरव मिश्रा ने घटना का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके चलते उन्हें इस पुरस्कार के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा चयनित किया गया है। गौरतलब है कि मूलतः एसआई गौरव मिश्रा। प्रयागराज यूपी के रहने वाले गौरव ने पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में सेवा शुरु की थी। बाद में वे एसआई की परीक्षा में चयनित हुए और इस पद पर सेवाएं दे रहे है। साइबर सेल में लगभग पांच वर्ष से वे पदस्थ हैं। गौरव का नाम डीजीसीआर पुरस्कार के लिए चयनित होने पर एसपी नवनीत भसीन ने उन्हें शाबाशी दी है।