Report by – रवि अग्रहरि महाराजगंज
कोल्हुई महराजगंज: जनपद महाराजगंज कोल्हुई क्षेत्र में दुक्की राउंड क्रिकेट का किया गया उद्घाटन।
कोल्हुई महराजगंज: जनपद महाराजगंज कोल्हुई दुक्की राउंड क्रिकेट का मुख्य अतिथि प्रिंस सिंह राठौर के हाथों उद्घाटन कराया गया। जिसमें क्रिकेट के तमाम खिलाड़ियों के दिलों को का हौसला अफजाई के लिए युवा नेता चेयरमैन पद के प्रत्याशी किरण सिंह राठौर द्वारा 5000 हजार रुपए का पुरस्कार के रूप में भेट देकर क्रिकेट के तमाम खिलाड़ियों को किया गया खुश।
दुक्की राउंड क्रिकेट का दो टीमों के बीच आयोजन हुआ जिसमें पहली टीम नौतनवा की और दूसरी टीम परमेश्वरापुर की रही। क्रिकेट शुरू करने से पहले टांस कराया गया जिसमें नौतनवा की टीम टांस को जीतकर के बॉलिंग करने का फैसला लिया। और दूसरी टीम परमेश्वरापुर की टीम बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरी।
नौतनवा की टीम बॉलिंग करते समय पहले ओवर में 4 रन देखकर ओवर को समाप्त किया वहीं पर दूसरे में परमेश्वरापुर की दो विकेटों के साथ समाप्ति हुई।
इस मौके पर मुख्य रूप से अतिथि युवा नेता चेयरमैन पद के प्रत्याशी प्रिंस सिंह राठौर, फैज खान, धनंजय पांडे, रवि अग्रहरि, पत्रकार निजामुद्दीन, सभासद अमित यादव, आदर्श पाण्डेय, विवेक शुक्ला, प्रिंस जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।