ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
शिक्षक संघ ने किया नए प्रभारी सीओ प्रशिक्षु आईएएस का स्वागत सह सम्मान
*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विजन जरूरी होता है
*********
पाटन प्रखण्ड के अखिल शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रियेश कुमार ने प्रखण्ड के नये प्रभारी सीओ प्रशिक्षु आईएएस श्री विसपुते श्रीकांत यशवंत से शिष्टाचार मुलाकात करके बुके एवं शॉल से सम्मानित किया । शिक्षकों के नवाचार की प्रतियां भी दिया । प्रखण्ड में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षा से नामांकन बढ़ाने एवं ड्रॉप आउट को कम करने की प्रयासों से अवगत कराया। ऐसे ऊर्जावान पदाधिकारी से शिक्षा के क्षेत्र मे सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।
प्रखण्ड में चल रहे सरकार की योजनाएं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी बातें हुईं। शिक्षक संघ ने पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करने एवं सहयोग की उम्मीद से उत्साहित है।
प्रभारी सीओ ने कँहा कि वर्तमान पीढ़ी को शिक्षक ही विजन(वीसीन दे सकता है। शिक्षा के माध्यम से उनको उनके लक्ष्य तक पहुंचा सकता है।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विजन जरूरी होता है ।प्रखण्ड में सरकारी विद्यलयों के शिक्षको के नवाचार से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में गति देना जरूरी।*
मौके पर उपस्थित प्रखण्ड कमिटि के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह,संगठन मंत्री दीपेंद्र पांडेय जी,संयुक्त सचिव रामलाल महतो जी, अमित कुमार,रामधार राम एवं राजीव रंजन कुमार।