लोकेशन जनपद बस्ती
रिपोर्टर ,सुरेन्द्र श्रीवास्तव

जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव/ त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शहर क्षेत्रांतर्गत फव्वारा तिराहा से बड़ेबन तक पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का एहसास कराया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन से आगामी नगर निकाय चुनाव के सम्बंध में शासन द्वारा जारी निर्देश से अवगत कराया गया तथा त्यौहार को शांतिपूर्वक व भाइ चारा के साथ मनाने हेतु अपील किया गया ।पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय पुलिस थाना कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहें।