बलिया न्यूज
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया
बलिया बैरिया । स्थानी बाजार स्थित मांझी स्टैंड के समीप ईद की नमाज सम्पन्न होने के उपरांत रिश्तेदारी में घूमने के बाद अपने मित्रों के साथ पवित्र त्योहार के खुशी में राजस्थान जूसवाले के ठेले पर सड़क किनारे जूस पी रहे सोनबरसा निवासी इमरान अली (21) उर्फ गूंगा पुत्र आलम इदृशी उर्फ अंगूर की मौत सरिया लदी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हो गयी। स्थानीय लोगो ने उसे टैम्पू से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। जहाँ चिकित्सको ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के घर ईद की खुशी मातम में पसर गयी। घटना को लेकर घटना स्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना के बाद जहां ड्राइवर ट्रक से कूदकर फरार हो गया वही पुलिस ने ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वही सोनबरसा हॉस्पिटल पर पहुंचकर परिजनों की रजामंदी से पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर अंत परीक्षण के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
बता दे कि ईद के दिन एक दूसरे के घर आने जाने व मिलने के बाद इमरान अली अपने दो अन्य मित्रों के साथ जूस पीने के लिए बैरिया में जामा मस्जिद के निकट ठेले पर पहुंचा। जूस पी ही रहा था, तभी बिहार की तरफ से लोहे का सरिया लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक इमरान को कुचल दिया। मृतक इमरान ईद के मौके पर केरला से अपने घर अभी कुछन ही दिन पहले आया था। घरवालों ने बताया कि इमरान केरल के तिरपुर में कपड़ो की सिलाई का कार्य बड़े पैमाने पर कराता था।