प्रेस नोट, भोपाल पुलिस
स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्यप्रदेश भोपाल से साहिल की विशेष रिपोर्ट
MN 8878420082

“कर्मयोगी स्मार्ट पुलिस” के प्रथम प्रशिक्षण सत्र का पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया समापन
आधुनिक आवश्यक्ताओं के हिसाब से कर्मयोगी और स्मार्ट बननी चाहिए पुलिस : पुलिस आयुक्त भोपाल
कर्मयोगी स्मार्ट पुलिसिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम एक नवीन प्रशिक्षण कार्ययोजना है जो केंद्र सरकार की केपेसिटी बिल्डिंग कमिशन के निर्देश पर मध्यप्रदेश सरकार के विशेष प्रयासों से लागू की जा रही है, जिसमे गृह विभाग के मार्ग दर्शन मे कर्मयोगी स्मार्ट पुलिस ट्रेनिंग का नया कार्यक्रम निर्मित किया गया है इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट पुलिसिंग का जो सूत्र प्रधानमंत्री महोदय द्वारा दिया गया था,उसके अंतर्गत इस कार्ययोजना को लागू किया गया है।
कर्मयोगी शासकीय सेवक जनता के लिये तत्पर होकर अपनी व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाएं और जनोन्मुखी कार्य करें। यही इस कर्मयोगी स्मार्ट प्रशिक्षण की अवधारणा है और इसके साथ समावेश होगा स्मार्ट का सूत्र, जिसके अंतर्गत पुलिस व्यावसायिक रुप से दक्ष और जनोन्मुखी हो सकेगी।
पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रथम सत्र के समापन के अवसर उन्होने भाग लेने वाले समस्त युवा उप निरीक्षकों को बधाई दी और संदेश दिया कि जिस तरह से समाज मे तकनीकों का विकास हो रहा है तथा समाज मे परिवर्तन हो रहे है। उस हिसाब से पुलिस को व्यावसायिक दक्षता के लिये स्मार्ट का जो सूत्र है वो अत्यधिक कारगर व लाभकारी है। इसके साथ-साथ तकनीकों के नित्य नई बढ़ती हुई चुनौतियों का सामना करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस व केंद्र सरकार की विशेष तकनीकि योजनाओं के अंतर्गत पुलिस में कई तकनीकि सुधार हुए हैं जिन्को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी इन युवा अधिकारियों की है और उन्होने आशा वयक्त की, कि वे इसमे प्रभावी भूमिका निभायेंगे। इससे उसका लाभ समस्त पुलिस कमिश्नरेट को होगा और निश्चित ही इसका सफल प्रयोग भोपाल मे हुआ है इसका प्रदेश व्यापी प्रभाव रहेगा और प्रदेश के अन्य जिलों मे भी इसको की जाने की संभावना निर्मित होगी।
उल्लेखनीय कि यह 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 16/05 को प्रारम्भ हुआ थी और आज दिनांक 19/05 को समाप्त हुई। इसके अंतर्गत जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने 17 प्रशिक्षण सत्र संबोधित किये, जिसमें DCP ZONE 1 श्री साई कृष्णा, DCP CRIME श्री श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एडिशनल DCP श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल DCP श्रीमती ऋचा चौबे, ACP फिंगर प्रिंट श्रीमती अनिता कदम तथा विषय विशेषज्ञ अधिकारियों ने इसमे ऑनलाइन व ऑफ़लाईन प्रशिक्षण प्रदान किया। DCP हेडक्वार्टर श्री विनीत कपूर द्वारा कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार कर उसको मूर्त रूप दिया।