Report By-इरफान मंसूरी एवं आतिव खान
दिनांक 26/06/2023 को दोपहर करीबन 02.00 बजे मोहखेड़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरवाडा में राजू बंदेवार को गाँव के ही हीरामन बंदेवार ने बाल काटने की कैंची मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उसके परिजनों द्वारा ईलाज हेतु जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ले जाया गया है। जो सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल उईके थाना मोहखेड़ एवं उपनिरीक्षक एकता सोनी चौकी उमरानाला द्वारा हमराह पुलिस बल के घटनास्थल पर एवं जिला अस्पताल पहुँचकर कार्यवाही की गई। जिला अस्पताल छिंदवाडा में घायल राजू बंदेवार को डाक्टर द्वारा चैक करने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक राजू बंदेवार का भाई राकेश बंदेवार ने पूछताछ पर बताया की दोपहर मे करीब 01.00 बजे राजू बंदेवार का चचेरे भाई हीरामन बंदेवार से 300/- रुपये के लेनदेन से विवाद होने के कारण हीरामन बन्देवार ने उसे बाल काटने की कैंची से सीना मे मार 2-3 बार मार दिया था, जिससे राजू बंदेवार घायल होकर जमीन मे गिर गया था, जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल छिन्दवाडा लेकर आये जो ईलाज के दौरान खत्म हो गया।
अपराध का विवरणः- सूचना प्राप्त होने पर जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुँचकर मृतक राजू बंदेवार के भाई राकेश पिता ओमकार बंदेवार उम्र 28 साल निवासी खैरवाड़ा की रिपोर्ट आरोपी हीरामन बंदेवार पिता डोमा बंदेवार निवासी ग्राम खैरवाड़ा के विरुद्ध अपराध क्र. 0/2023 धारा 302 भादवि की देहाती नालसी लेख करने उपरांत थाना में असल अपराध क्र. 338/23 धारा 302 भा.दं.वि. का अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा श्री विनायक वर्मा के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये शीघ्र ही एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक अनिल उईके थाना मोहखेड़ को तत्काल अनुसंधान कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। बाद श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा श्री संजीव उइके निर्देश प्राप्त कर अनु.अधि. (पुलिस) सौंसर श्री डी. व्ही. एस. नागर के निर्देशन में प्रकरण की विवेचना कर आरोपी की गिरफ्तारी प्रयास किये गये। आरोपी हीरामन बंदेवार घटना कारित करने उपरांत फरार हो गया था, जिसे कड़ी मेहनत एवं सूझबूझ से परासिया से गिरफ्तार किया गया है।
जब्ती –
1. मृतक के खून से सने हुये कपड़े 2. घटना स्थल से खून आलूदा मिट्टी
3. आरोपी हीरामन बंदेवार द्वारा घटना वक्त पहने कपड़े
जब्ती शेष-प्रकरण में घटना में प्रयुक्त बाल काटने की कैंची
पुलिस टीम:- उपनिरी. अनिल उईके थाना मोहखेड़, चौकी प्रभारी उमरानाला उपनिरी. एकता सोनी, सहा. उपनिरी. बलिराम धुर्वे, स.उ.नि. सुरेंद्र यादव, का.वा. प्र. आर. 231 प्रमोद धुर्वे, का. वा. प्र. आर. 486 रामदयाल, आरक्षक 793 रामकिशोर, आरक्षक 56 भगवत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।