रिपोर्टर-मनोज राघव राजाखेड़ा सहयोगी कुश राठौर
राजाखेड़ा के हेतसिंह का पूरा का निवासी राहुल पुत्र कोमल सिंह जो जन्म से ही नेत्रहीन है। जिसका आधार नहीं बन पा रहा था। जो अपनी समस्या को लेकर राजाखेड़ा ब्लॉक प्रोग्रामर लोकेश धाकड़ एवं संतोष कुमार के पास पंहुचा।जिसकी समस्या को तुरंत प्रभाव से समाधान कराने के लिए उन्होंने आधार ऑपरेटर की आईडी से उसका आधार बनाने की कार्यवाही की। प्रोग्रामर ने कहा की कुछ ही दिनों में उसका आधार बन जायेगा। उस आधार की रसीद को राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी देवीसिंह ने राहुल को देते हुए कहा की जो भी सरकारी योजनाएं नेत्रहीन बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसको दिलाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा।बाद में राहुल एवं इसके साथ आए परिजनों ने राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी देवी सिंह और ब्लॉक प्रोग्रामर लोकेश धाकड़ एवं संतोष कुमार को धन्यवाद दिया।साथ में उम्मेद सिंह,भूपेंद्र सिंह,रामकिशन ठाकुर,मजन सिंह मौजूद रहे।