बीएसएनएल नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान, मामा के राज में बीएसएनएल नेटवर्क को लेकर उपभोक्ता परेशान

संवाददाता-इदरीश विरानी

दामजीपुरा/इन दिनों दामजीपुरा क्षेत्र का बीएसएनल नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान है आए दिन बीएसएनल नेटवर्क बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामवासी का कहना है हमारे बैंक संबंधी काम में दिक्कत आ रही हैं वहीं पंचायत के कामों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

ग्रामीणों का कहना है हमारे बच्चों का स्कूल में एडमिशन चल रहा है ऐसे में नेटवर्क नहीं होने से हमें परेशानी आ रही है

हमारे बैंक संबंधी काम एवं पंचायत के कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दामजीपुरा में आए दिन बीएसएनएल नेटवर्क बंद रहता है अधिकारी को फोन किया जाता है लेकिन अधिकारी भी इस और ध्यान देना उचित नहीं समझते हैं

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है शिवराज मामा के राज में हम लोग परेशान हैं बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता बीएसएनल नेटवर्क को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है

ग्रामीणों का कहना है नेटवर्क समस्या जल्द से जल्द ठीक नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे एवं कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन देंगे

अब देखना यह है कि अधिकारी बीएसएनल नेटवर्क में क्या कदम उठाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!