Report-इदरीश विरानी भीमपुर
ओमकारेश्वर मां नर्मदा का पावन जल भरकर ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कर मां नर्मदा का जल भर के उज्जैन के लिए कावड़िया पदयात्रा नंगे पैर निकले गुरुवार को निकले कावड़िया ने बताया कि सोमवार को बाबा महाकाल का उज्जैन में जल अभिषेक करेंगे कावड़ यात्रा निकली जो इन्दौर शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करने के बाद उज्जैन के लिए रवाना होगी
ओमकारेश्वर में कावडियों के पीछे महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। गुरूवार सुबह 9 बजे बजरंग अखाड़ा से कावड़ यात्रा से निकल कर बाबा महाकाल के सानिध्य में निकली। यह कावड़ यात्रा ओमकारेश्वर क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से बोल बम के जयघोष के साथ गुजरी, जिसका अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा उज्जैन सोमवार 11 अगस्त को पहुंचेगी और बाबा महाकाल का जलाभिषेक करेगी। कावड़ यात्रा का पहला पड़ाव शुक्रवार बड़वाह में विश्राम होगा शिव मंदिर नैनावद तथा तीसरा पड़ाव होगा महाकाल वेयर हाउस पर होगा। चौथा व अंतिम पड़ाव 11 अगस्त को उज्जैन में महाकाल के जलाभिषेक के साथ सम्पन्न होगा।
दादाजी मित्र मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा
बम भोले का नारा लगाते हुए कावड़ यात्री का जत्थे का जैसे ही नगर में आगमन हुआ जगह-जगह स्वागत किया गया। एक माह से चल रहे बाबा महाकाल के अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन व अन्य स्वल्पाहार कराया गया। बाबा महाकाल भक्त मंडल के प्रवीण जी वानखेडे श्याम आर्य लीलाधर पोटे परसराम सरपंच अलकेश कुणाल कमल धनाराम जी विकास जी पंकज पप्पू यादव सहित कई भक्त शामिल हैं