बिग ब्रेकिंग
रिपोर्ट शिवविलाश शर्मा
दो नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ का स्थानांतरण
बांदा।
कई वर्षों से तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिले की दो नगरपालिका और दो नगर पंचायतों में कई वर्षो से जमे अधिशासी अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। बांदा सदर की नगर पालिका में महिला अध्यक्ष के साथ अब महिला ईओ कमान संभालेंगी।
लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने से पहले जिला में जमे कई अधिकारियों का फेरबदल किया गाय है। चुनाव से पहले अधिकारियों का फेरबदल होने से जनता में इस बात की चर्चा आम हो गई है की चुनाव से पहले ही शासन की तबादला नीति प्रभावी हो गई है
नगर पालिका बांदा के ईओ रहे बुद्धिप्रकाश को मैनपुरी भेजा गया। इनकी जगह पर कन्नौज की ईओ नीलम चौधरी कार्यभार संभालेंगी। इसी तरह अतर्रा नहर पालिका ईओ राम सिंह को कौशांबी के भरवारी भेजा गया। इनके स्थान पर अजय कुमार सिंह हाटा कुशीनगर को चार्ज दिया गया। बबेरू और तिंदवारी नगर पंचायत के प्रभारी ईओ रहे रामबदन यादव को बस्ती और मटौंध नगर पंचायत के ईओ विजय बहादुर को जालौन का ईओ बनाकर भेजा गया है।