बिजली विभाग ने बकाया बिल राशि ना भरने पर उतारे ट्रांसफॉर्मर।

राजाखेड़ा,धौलपुर

बिजली विभाग ने बकाया बिल राशि ना भरने पर उतारे ट्रांसफॉर्मर।

बिजली विभाग की बकाया वसूली अभियान के तहत सहायक अभियंता मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल की टीम एवं कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने मिलकर ग्राम बाजना एवं कसयापुरा से छह ट्रांसफार्मर 5 केवीए के और एक ट्रांसफार्मर 10 केवीए का उतारा जिन पर कुल बकाया राशि 14.5 लाख थी तथा एक थ्री फेस का ट्रांसफार्मर जंपर खोलकर बंद किया जिसकी बकाया राशि 70000 रूपये हैं ।
मौके पर 2.5 लाख रूपये जमा कराए।कनिष्ठ अभियंता मरैना द्वारा करीब 7.5 लाख की बकाया राशि पर तीन ट्रांसफार्मर उतारे गए। जिसमें से 5 केवीए सिंगल फेस ट्रांसफार्मर बिनतीपुरा से, 25 केवीए सिंगल फेस ट्रांसफार्मर नाकटपुरा से और 16 केवीएस थ्री फेस ट्रांसफार्मर नकटपुरा से उतरकर स्टोर में जमा कराए। और मौके पर करीब 1.2 लाख रुपए जमा कराए। वहीं कोटपुरा फीटर और हथवारी फीटर पर करीब 10 लाख की बकाया राशि पर जंपर खोलकर सप्लाई बंद की।टीम में सोनपाल,डालचंद,
वीरेंद्र,अवधेश,हरेंद्र,राजूलाल,
भूदेव,राजकुमार,धर्मेंद्र,नरेंद्र,जगदीश, गोपाल,रामकिशन शमशेर इत्यादि मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!