बलरामपुर जिले के बड़ी ब्रेकिंग
1~अल्टीमेटम के चौबीस घन्टे के अन्दर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की वन माफियाओं एवं उनके परोक्ष समर्थकों के खिलाफ बड़ा एक्शन।
2~डीएम बलरामपुर अरविंद सिंह ने वन विभाग के रेन्जर व वन दरोगा के खिलाफ गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के दिए आदेश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित कई गम्भीर धाराओं में होगी कार्यवाही।
3~अवैध वसूली करने वाले फारेस्ट रेन्जर और वन दरोगा की सम्पत्तियों की पूरे प्रदेश में होगी खुली जांच।
4~डीएम ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उ0प्र0 भ्रष्टाचार निरोधक संगठन को जांच के दिए आदेश।
5~सागौन का पेड़ काटने की परमिट के लिए रेन्जर व वन दरोगा ने ठेकेदार से वसूल लिए एक लाख इकहत्तर हजार रूपए, जनपद की सीमा पार कराने के लिए मांगे अस्सी हजार।
6~शीर्ष वन माफियाओं के विरूद्ध डीएम के तेवर सख्त, कार्यवाही जारी।
7~जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए वन विभाग में तैनात फार्रेस्ट रेंजर डी0पी0 सिंह व वन दरोगा भरत प्रसाद सिंह के विरूद्ध भ्रष्टाचार की गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये ।
8~ पूरे प्रदेश में उनके द्वारा अर्जित की गई अवैध परिसम्पत्तियों की खुली जांच अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक संगठन से कराने के आदेश दिए हैं।
मामला जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर अन्तर्गत ग्राम चरनगहिया का है जहां पर सागौन का पेड़ काटने की परमिट एवं परिवहन के लिए फारेस्ट रेन्जर एवं वन दरोगा ने लकड़ी व्यवसायी से बकायदा रेट चार्ट बनाकर एक लाख इकहत्तर हजार रूपए वसूल लिए ।
R9 भारत बलरामपुर ब्यूरो सुशील श्रीवास्तव