पीएम श्री राजकीय विद्यालय गुलपाड़ा के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद ने भ्रमण बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भरतपुर.पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलपाडा में अध्यनरत कक्षा 6 से 12 वीं तक के 279 विद्यार्थीयों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण को रवाना होने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।प्रधानाचार्य ने बताया की रविवार को विद्यार्थियों को पीएम श्री योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अपना घर भरतपुर,ताजमहल आगरा, रमणरेती ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण से छात्र – छात्राएं इतिहास से परिचित हुए और प्रकृति के बीच ऐतिहासिक स्थलों पर शिक्षण का प्रत्यक्ष अनुभव किया। शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी टीकम गुप्ता ने कहा की विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने से विद्यार्थियों को अन्य शहरों का ऐतिहासिक महत्व और वहां की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ है,पहले विद्यार्थियों को पुस्तकों से ही जानकारी मिल पाती थी,अब केंद्र सरकार के प्रयासों से छात्र-छात्राओं को शहरों व स्थलों को नजदीक से देखने का लाभ के साथ ही स्थापत्य कला एवं प्राकृतिक आनंद उठाने का अवसर मिल रहा है।इस अवसर पर राममोहन गुप्ता,सुषमा यादव,सत्यपाल, रामसहाय यादव,हरिओम शर्मा,सुषमा खतोलिया, गुड्डी यादव,कुनाल दुबे,नारायणसिंह,तुलसी,सतीश, शिमला देवी,जोगिंदर,हेमंत सहित विद्यालय के छात्र छात्र मौजूद रहे।।
👆भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट👆