निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर भरतपुर ने संबंधित प्रभारियों के साथ की बैठक
भरतपुर। लोकसभा आम चुनाव को देखते हुए भरतपुर संसदीय क्षेत्र में निष्पक्ष स्वतंत्र व शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के मद्देनजर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में संसदीय क्षेत्र की समस्त विधानसभाओं में नियुक्त प्रशासनिक, पुलिस एवं विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा संबोधित किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को संकल्पित तथा प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए ,ताकि आम मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इस अवसर पर संसदीय निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र भ्रमण कर प्रत्येक मतदान केन्द्रवार तैयारियों का जायजा लें एवं आयोग की मंशा के अनुरूप मतदान केन्द्रों की व्यवस्था करवाते हुए मतदाताओं से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने आम मतदाता का आव्हान किया कि बे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिये पर्याप्त पुलिस जाप्ता प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तैनात किया जायेगा।।
भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट