भरतपुर में अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा 6 वारंटीयों को किया गया गिरफ्तार

भरतपुर में अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा 6 वारंटीयों को किया गया गिरफ्तार

 

भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग अलग थाना पुलिस द्वारा 2 स्थाई वारंटीयों सहित 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें थाना हलैना पुलिस ने 78 वर्षीय वारंटी तोताराम पुत्र प्रभू व 45 वर्षीय करतार पुत्र तोताराम जातियान बंजारा निवासियान नगला बंजारा (चक धरसौनी) थाना हलैना को गिरफतार किया गया है। इसी प्रकार थाना लखनपुर पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी दयालसिंह पुत्र तिम्भूराम लोधा निवासी गोपालगढ थाना मथुरागेट को सालाबाद के पास से गिरफतार किया गया है तथा थाना उच्चैन पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी ईश्वरसिंह पुत्र धर्मसिंह जाति गुर्जर निवासी रतउआ थाना रूदावल को गिरफतार किया गया है,साथ ही थाना कोतवाली भरतपुर द्वारा वारंटी मूला उर्फ बलवीर पुत्र केहरीसिंह निवासी नमक कटरा थाना कोतवाली भरतपुर व थाना मथुरागेट पुलिस द्वारा 22बर्षीय वारंटी दीपक पुत्र प्रतापसिंह जाटव निवासी नदिया मौहल्ला थाना कोतवाली भरतपुर को गिरफतार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!