गूंगी एवं मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने कराया मामला दर्ज

गूंगी एवं मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने कराया मामला दर्ज

भरतपुर। नदबई थाना क्षेत्र में एक गूंगी और मंदबुद्धि युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के भाई ने नदबई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बहन गूंगी और मंदबुद्धि है। रविवार सुबह 3-4 बजे वह और उसका पूरा परिवार खेत पर तूड़ी भरने चले गए थे। घर पर उसकी छोटी बहन थी। उस दौरान नदबई क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला भूपेन्द्र पुत्र दिगंबर वहां आया और उसकी छोटी बहन को बहला फुसला कर अपने नोहरे में ले गया, वहां जबरन उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!