कार एक्सीडेंट में घायल रिक्शा चालक की इलाज के दौरान हुई मौत

कार एक्सीडेंट में घायल रिक्शा चालक की इलाज के दौरान हुई मौत

एक्सीडेंट की पूरी घटना अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद

 

भरतपुर। शहर के थाना मथुरा गेट अंतर्गत सर्कुलर रोड़ पर 4 अप्रैल गुरुवार को देर रात कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक बुजुर्ग रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 4 अप्रैल को देर रात की बताई गई हैं।मृतक इरशाद के पुत्र इरफ़ान ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि मछली मोहल्ले के रहने वाले उसके रिक्शा चालक पिता इरशाद 4 अप्रैल की रात रेलवे स्टेशन पर सवारियां छोड़कर वापस सर्कुलर रोड़ की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पीछे से एक काले रंग की कार आई और कार ने रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में इरशाद बुरी तरह घायल हो गया। कार में सवार युवक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब इरशाद को घायल देखा तो उन्होंने इरशाद को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान इरशाद की शुक्रवार को मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। इरशाद के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। बताया गया है कि एक्सीडेंट की यह पूरी घटना अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी । फिलहाल पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!