सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फायरिंग करते हुये विडियो वायरल करने का आरोपी महाकाल गैंग 005 का सरगना लल्लू शूटर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फायरिंग करते हुये विडियो वायरल करने का आरोपी महाकाल गैंग 005 का सरगना लल्लू शूटर गिरफ्तार

भरतपुर। जिले की रुदावल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फायरिंग करते हुये विडियो वायरल करने के मामले में महाकाल गैंग 005 के सरगना लल्लू शूटर को गिरफ्तार किया है। रुदावल थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि लल्लू शूटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने हाथों में अवैध हथियार लेकर फायरिंग का विडियो बनाकर व्हाट्सअप व फेसबुक पर वायरल किया है। उक्त विडियो पर महाकाल 005 टीम लल्लू शूटर टाईगर इज बेक लिखा हुआ है। उक्त विडियो में हैप्पी बर्थडे बोल कर तालिया बजाकर हाथों में हथियार लेकर 4 राउण्ड भी फायर किये है। उक्त विडियो गांव हरनगर का है। उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी लल्लू शूटर उर्फ राजेश पुत्र नवलसिंह उम्र 26 साल जाति गुर्जर निवासी हरनगर थाना रुदावल को प्रोडक्शन वारंट पर सेन्ट्रल जेल जयपुर से गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।।

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!