हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

दामजीपुरा/ ईद का त्योहार पूरे जिले भर में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाईचारे और एकता की मिसाल पेश करने वाले इस त्योहार को जिलेभर के मुसलमान भाई-बहन एवं बुजुर्ग बच्चों पूरे उत्साह और खुशी के साथ मना रहे हैं।

ईद के मौके पर जिले के विभिन्न हिस्सों में लोग मस्जिद एवं ईदगाह में जाकर नमाज अदा कर रहे हैं। इस मौके पर दामजीपुरा के भाडगढ़ मैं ईदगाह पर नमाज अदा की गई एवं गोसुलवारा मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई नमाज के लिए मुस्लिम भाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां देते दिखे। आम से लेकर खास तक सभी में इस त्योहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

चौक चौराहे पर ईद की बधाई देते ग्रामीण नजर आए

ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज के बाद हिंदू मुस्लिम भाई एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते नजर आए

मौलाना जावेद काजी साहब ने कहा एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला यह पर्व हमें क्षमा व दान करने की शिक्षा भी देता है। ईद गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने तथा उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर है। यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने तथा समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

एवं दिल नवाज मौलाना ने भी भारत देश के खुशहाली के लिए दुआ मांगी जनाब ने कहा सभी लोग आपस में भाईचारा बना कर रखें नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दे

इस अवसर पर पुलिस बल मौजूद रही

मोहदा थाना प्रभारी नेपालसिंग ठाकुर ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर बधाइयां दी

इस अवसर पर सभी ग्रामीण बुजुर्ग बच्चे उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!