जानलेवा हमला करने के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर। जिले की थाना रुदावल पुलिस द्वारा फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एएसआई पृथ्वीसिंह ने बताया कि 6 अप्रैल 2024 को गांव कंकलपुरा थाना रुदावल निवासी मुन्ना उर्फ खेमराज पुत्र परशुराम ने मामला दर्ज कराया था कि गांव के ही आकाश पुत्र बृजेश सहित 5-6 बदमाश एकराय होकर अपने हाथों में लाठी-डण्डों व फरसा से लेकर आये और आते ही मेरे व मेरे परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। तथा आकाश द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारी। जिससे गोली उसके दाये हाथ व सीने में लगी। उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी आकाश पुत्र बृजेश उम्र व बृजेश पुत्र भूपसिंह ब्राह्मण निवासी ककलपुरा थाना रूदावल को गिरफ्तार किया गया है।।
हेमंत दुबे