बयाना राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बयाना राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

भरतपुर.जिले के कस्बा बयाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ फिरोज अख्तर के निर्देशन में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में योग दिवस के उपलक्ष्य में निबन्ध प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया। सभी छात्र छात्राओं ने निबन्ध लेखन के माध्यम से योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सवाई सिंह गुर्जर ने सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए प्रातः जल्दी उठकर प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया तथा जीवन में नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करते रहने का सन्देश दिया।इस दौरान सहायक लेखाधिकारी मानसिंह, मनोज कुमार,, प्रयोगशाला सहायक, सहायक कर्मचारी भागसिंह,समाजसेवी विनोद मावई सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!