डीएम ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की

डीएम ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की

टीबी को हराने के लिए जन सहभागिता एवं जागरूकता जरूरी-डीएम

 

देवरिया, (सू0वि0), 22 जून। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज सीएमओ कार्यालय में स्वयं द्वारा गोद लिये गए 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए हम सबको आगे आना होगा और कदम से कदम मिलाकर इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। बल्कि नियमित रूप से पोषण युक्त भोजन और दवा की कोर्स पूरी करने से इसे हराया जा सकता है। मरीज ठीक होने पश्चात सामान्य जीवन व्यतीत करता है, जिसका समग्र लाभ संपूर्ण समाज को मिलता है।
जिलाधिकारी ने समाज के अन्य लोगों को भी टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया। देश में टीवी उन्मूलन का लक्ष्य 2025 रखा गया है। जन सहभागिता एवं जागरूकता से ही टीबी को हराया जा सकता है। इसके लिए समाज के हर तबके के लोगों को आगे आना होगा। आज जिन लोगों को जिलाधिकारी ने पोषण पोटली देकर गोद लिया, उन लोगों को समय से दवा खाने की भी नसीहत दी व कहा कि जो मरीज दवा का कोर्स पूरा करते हैं , वे ठीक हो जाते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार झा, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके सिंह तथा जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव ने भी स्वयं द्वारा गोद लिए गए मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार चौधरी, पीएमडीटी समन्वयक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!