ससुराल से जेवरात व नगदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

भरतपुर 24 जुलाई

ससुराल से जेवरात व नगदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

भरतपुर.जिले की लखनपुर थाना पुलिस ने शादी के सात दिन बाद ही ससुराल से जेवरात व नगदी को लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को नैमसिंह पुत्र वीरीसिह उम्र 33 साल निवासी परसवारा ने अपने छोटे भाई सोहनसिंह की पत्नी रजनी के खिलाफ शादी के सात दिन बाद ही खाने मे बेहोशी की दवा मिला कर घर से सोने-चाँदी के जेवरात व एक लाख पचास हजार रूपये लेकर फरार हो जाने का मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी विलमेश उर्फ रजनी पुत्री कालीचरन जाति राजपूत लोधी उम्र 23 साल निवासी कुटैना थाना मिरहची जिला एटा यूपी को हीरादास बस स्टेण्ड भरतपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपिया से रूपये व जेवरातो व अन्य मुलजिमो के बारे मे गहनता पुछताछ जारी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!