पंकज राठौर ब्यूरो चीफ बारा…..24/07/2024
नगर परिषद बारां के आयुक्त को बारां शहर की सड़कों पर मवेशियों को हटाने व सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने बाबत् दिया ज्ञापन
बारां 24 जुला0। अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारा के प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी के द्वारा दिनांक 24.07.2024 को नगर परिषद बारां के आयुक्त सौरभ जिंदल को एक ज्ञापन अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के सदर अहतशाम उद्दीन सिद्दीकी के नैतृत्व में दिया जाकर मांग की गई कि बारां शहर की सड़को पर मवेशियों/सुअरों का जमावड़ा है, मवेशी सड़को के मध्य पांव पसारे बैठे रहते हैं एवं आपस में लड़ते रहते हैं जिससे आवागमन बाधित रहता है एवं राहगीरो में भय व्याप्त रहता है। इन मवेशियों और सुअरों से बारां शहर की सड़के साफ करवाई जाये। सड़को पर फिर रहे गौवंश को गौशाला में एवं अन्य पशुओं को उनके मालिको को सुपुर्द किया जाये या उन्हे किसी अन्य स्थान पर रखा जावे। पुरानी एवं घनी बस्तियों में खास तौर से अल्पसंख्यक समाज एवं दलितो की बस्तियों में सफाई बिल्कुल नहीं हो रही, नालियां जाम हो रही है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैल रही है तथा रात्री में इस क्षैत्र में प्रकाश व्यवस्था बिल्कुल नहीं है, इन मवेशियों, गंदगी और अंधेरे की वजह से दुर्घटनाएं और बीमारियां फैल रही है। इस सब व्यवस्था का सुचारू एवं दुरूस्त किया जावे।
ज्ञापन देने वालो में अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के शूरा मेम्बर अशरफ देशवाली, हाजी मोहम्मद हसीब, अब्दुल अजीज उर्फ अज्जू भाई पार्षद, नासिर मिर्जा, जाकिर पार्षद एवं हाजी मोहम्मद इकबाल, मौलवी मोहम्मद इम्तियाज रहे। नगर परिषद के आयुक्त सौरभ जिंदल ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का आश्वासन दिया।