भरतपुर 5 अगस्त
हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन, आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
भरतपुर। सखी सहेली ग्रुप के नेतृत्व में रविवार को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित महोत्सव में शहर की महिलाओं व बेटियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सखी सहेली ग्रुप की अध्यक्ष डिंपल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस तीज महोत्सव में फन गेम, सोलह श्रृंगार, ऑनलाइन गेम, नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए। इस दौरान ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष शालिनी मित्तल व संस्था सचिव आशा राजीव अग्रवाल ने हरियाली तीज के महत्त्व को बताते हुए कहा कि महिलाओं को ऊर्जावान बनाने के लिए समय-समय पर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन नव संचार से परिपूर्ण करते हैं। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत व ब्रज की छटा बिखेरते हुए गीतों पर नृत्य किया। फन गेम में विजेता मोनिका को घोषित किया गया। वहीं सोलह श्रृंगार गेम में कंचन गोयल प्रथम व रश्मि बंसल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। संस्था की सह संस्थापक सीमा मित्तल ने एक ऑनलाइन गेम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फनी गेम में मीनू खंडेलवाल ने बाजी मारी जिन्हें पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन में मोनिका अग्रवाल को रनर अप और सुनीता सिंघल को विनर का ख़िताब दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा अग्रवाल, ज्योति मंगल, जया गुप्ता व नीलम मित्तल द्वारा किया गया। सचिव आशा राजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे