भरतपुर 6 अगस्त
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में संचालित अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

भरतपुर. महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में संचालित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। एबीवीपी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा कुलपति के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एबीवीपी के संयोजक नितेश हंतरा और दौलत सिंह ने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि कुलपति द्वारा अपने चहेतों को लाभ देने के लिए नित्य नए-नए आदेश निकाले जा रहे हैं, जिससे छात्र परेशान हो रहे हैं और विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे