नदबई में एक पेड़ मां के नाम अभियान का विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ
नदबई. एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कुं. जगत सिंह के पुत्र हिम्मत सिंह द्वारा क्षेत्र में अनेकों जगह पौधारोपण किया गया। अभियान के तहत कस्बा नदबई के डहरा रोड स्थित कृषि मंडी परिसर में 500 से अधिक पौधो न का रोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक पुत्र द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पौधारोपण करने व उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस राहुल श्रीवास्तव, एसडीएम गंगाधर मीणा सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद। गौरतलब है कि पिता पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह की तबीयत नासाज होने के चलते विधायक कुंवर जगत सिंह द्वारा अपने बेटे को दी गई थी जिम्मेदारी।।
भरतपुर से हेमंत दुबे