हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

भरतपुर 7 अगस्त

हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

भरतपुर.भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, भरतपुर द्वारा बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव सेक्टर 3 स्थित प्रेम गार्डन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर रश्मि गुप्ता, आशा अग्रवाल, कविता गयावाल एवं अंजना बंसल द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत सभी सदस्यों के द्वारा वंदे मातरम गायन किया गया। परिषद परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। सर्व प्रथम लविता गर्ग द्वारा तेरो चांद सरी को मुखड़ो पर नृत्य किया गया। इसके बाद नव्य शर्मा, शैली व दिया अग्रवाल, मानवी गोयल, रीमा उपाध्याय, रेनू सिंघल व उनकी बेटी, शशि सिंघल व ममता मंगल, विमलेश शर्मा, हिमानी एवं पुष्पा, इंदु गोयल, सुरुचि गुप्ता एवं प्राची गुप्ता, याशिका शर्मा व रीमा उपाध्याय, आशा, मीरा, वेदवती, ममता गोयल, शालिनी जैन एवं गीता गर्ग द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सभी महिलाओं को भारत विकास परिषद की तरफ से तीज के अवसर पर उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद द्वारा गाड़ियां लोहार परिवारों की बेटी जिसने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा पास की है को आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹11000/– की आर्थिक मदद भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शोभा कंसल एवं श्रीमती नीतू गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!