भरतपुर 9 अगस्त
आवारा जानवर सामने आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल
भरतपुर.नदबई के खेरली सड़क मार्ग पर बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई जिससे बाइक पर सवार 2 युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल नदबई में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव कटारा निवासी विष्णु पुत्र ओमप्रकाश और ताराचंद पुत्र रामजीत बाइक से नदबई आ रहे थे। इसी दौरान नदबई खेरली सड़क मार्ग पर बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार विष्णु और ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नदबई के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विष्णु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों के हाथ और पैरों में चोट आई हैं।।
भरतपुर से हेमंत दुबे