बड़े धूम धाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

बड़े धूम धाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

सोनूघाट,देवरिया

 

रविवार को अक्षय वाटिका मैरेज हाल सोन्दा सलेमपुर देवरिया रोड पर अंतराष्ट्रीय रामायण एवम वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या संस्कृति विभाग,उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत हरीन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद देवरिया ने दीप प्रज्वलित करके किया।मंच संचालन दिव्य श्री ने किया।कला वसुधा सास्कृतिक एवम लोक कला समिति के कलाकार विनोद शुक्ल,मनोज पांडेय,विनोद तिवारी के द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ किया गया।उसके बाद कलाकारों ने अपने भजनों के द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्द कर दिया। मुख्य अतिथि एवम मानस प्रवक्ता एवम भागवत कथा प्रवक्ता डॉक्टर श्रीप्रकाश मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र पर व्याख्यान दिया । वक्ता अवधेश मणि,अजय मणि,बालेंदु मिश्र,हरिद्र तिवारी ,श्री प्रकाश मिश्र ने अपने विचार रखे। दुर्गेश पति त्रिपाठी एवम अजय तिवारी ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र पर व्याख्यान दिया गया। बिपिन दुबे,विनोद मिश्र,अजीत उपाध्याय,सर्वेश नाथ त्रिपाठी,संपूर्णानंद तिवारी, सुधाकर पांडेय ,विनय पांडे, दुर्गेश पति त्रिपाठी , महासचिव, अजय तिवारी, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!